यह है Poco F4 GT 5G मोबाइल जो Snapdragon 8 Gen 1 (4nm) प्रोसेसर के साथ मार्केट में लांच कर दिया गया है. इसकी Release Date 28 अप्रैल 2022 बताया गया है. यह Flagship Feature वाला एक Mid Range Budget का स्मार्टफोन है. फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ-साथ इस स्मार्टफोन में और भी खास देखने को मिलता है जो बहुत ही लाजबाब है. इसमें 6.67 इंच का Amoled डिस्प्ले, LPDDR5 रैम सपोर्ट, 120Hz का रिफ्रेश रेट, 120W का फ़ास्ट चार्जर एवं बहुत कुछ देखनो को मिलता है. पोको एफ4 जीटी की पूरी जानकारी जैसे रिलीज़ डेट, अन्तुतु स्कोर, फ्लिपकर्ट अथवा अमेज़न पर इंडिया में प्राइस आदि allmobilezone.com पर हिंदी में उपलब्ध है.
Poco F4 GT 5G Full Specification in Hindi
ब्रांड | POCO |
मॉडल | Poco F4 GT |
रिलीज तिथि | 28 अप्रैल 2022 |
नेटवर्क सपोर्ट | 5G, 4G, 3G, 2G |
डिस्प्ले | |
स्क्रीन साइज़ | 6.67 इंच |
डिस्प्ले टाइप | AMOLED FHD+ |
स्क्रीन रेजोल्यूशन | 1080 x 2400 पिक्सेल |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
टच सम्प्लिंग रेट | 480Hz |
ब्राइटनेस | 800 nits |
स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो | 86.2% |
चिपसेट | |
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Gen 1 (4 nm) |
कोर की संख्या | Octa-Core ( 8core) |
सी.पी.यु. आर्किटेक्चर | 1×3.00 GHz Cortex-X2 & 3×2.50 GHz Cortex-A710 & 4×1.80 GHz Cortex-A510 |
जी.पी.यु. | Adreno 730 |
अन्तुतु स्कोर | 9.5 लाख |
रैम एवं स्टोरेज | |
रैम | 8GB/12GB |
स्टोरेज | 128GB/256GB (UFS 3.1) |
रैम टाइप | LPDDR5 |
कैमरा फ़ीचर | |
रियर कैमरा (बैक) | 64MP(f/1.9 wide)+8MP(f/2.2 ultrawide)+2MP (macro) |
फ्रंट कैमरा (सेल्फी) | 20MP (f/2.4) wide |
विडियो रिकॉर्डिंग | (रियर कैमरा )-4K@30/60fps, 1080p@30/60/120fps, 720p@960fps, HDR (फ्रंट कैमरा)-1080p@30/60fps, 720p@120fps, HDR |
बैटरी एवं चार्जर | |
बैटरी कैपेसिटी | 4700mAh Li_Po |
चार्जर टाइप | 120W फ़ास्ट चार्जर,Type-C, |
चार्जिंग टाइम | 100% 17 मिनट में |
कनेक्टिविटी | |
सिम स्लॉट | Dual SIM (Nano-SIM) |
वाईफाई | 802.11 a/b/g/n/ac/6 |
ब्लूटूथ | 5.2, A2DP, LE |
जी.पी.एस | Yes |
स्क्रीन लॉक/अनलॉक फ़ीचर | |
फिंगर प्रिंट सेंसर | Side-mounted |
फेस अनलॉक | Yes |
पैटर्न अनलॉक | Yes |
पासवर्ड अनलॉक | Yes |
फोन डिजाईन | |
लम्बाई | 6.40 इंच |
चौड़ाई | 3.02 इंच |
मोटाई | 3.02 इंच |
वजन | 210 ग्राम |
ऑपरेटिंग सिस्टम | |
एंड्रॉयड वर्जन | Android 12 |
कस्टम यू.आई | MIUI 13 |
अन्य जानकारी | |
स्पीकर | Yes |
ऑडियो जैक | 3.5 mm |
पोको F4 GT 5G डिस्प्ले
Poco F4 GT में 120Hz का 1B Colour, HDR10+ वाला अमोलेद डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसकी साइज़ 6.67 इंच की है एवं स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 86.2% बताया गया है. 1080×2400 पिक्स़ल का Resolution, 800 Nits की ब्राइटनेस, 480Hz का टच सम्प्लिंग रेट एवं कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसके साथ ही सनलाइट मोड, रीडिंग मोड एवं डिस्प्ले मेट A+का सपोर्ट है.
पोको F4 GT 5G कैमरा स्पेसिफिकेशन
यहाँ पर Flicker Sensor वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमे 64 MP (f/1.9 Aperture) का प्राइमरी कैमरा (सेंसर मॉडल : IMX686), 8MP (f/2.2 Aperture) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा एवं 2MP (f/2.4 Aperture) का Macro Camera.
- रियर कैमरा फोटोग्राफी फीचर: रियर कैमरा में नाईट मूड एवं फोटो क्लोन, HDR, पैनोरमा आदि का फीचर देखने को मिलता है. लाइटिंग के लिए ड्यूल LED फ़्लैश की भी सुबिधा मिलता है.
- रियर कैमरा विडियो रिकॉर्डिंग: 3840 X 2160p एवं 1920 x 1080p की विडियो रिकॉर्डिंग 60fps/30fps किया जा सकता है तथा 1280 x 720p की विडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर किया जा सकता है.
- स्लोमोशन विडियो रिकॉर्डिंग: रियर कैमरा से Slow Motion की विडियो रिकॉर्डिंग 1920 x 1080p की 120fps पर तथा 1280 x 720p की विडियो 960fps, 240fps एवं 120fps पर किया जा सकता है.
फ्रंट कैमरा के रूप में 20MP (f/2.4 Aperture) का इस्तेमाल किया गया है जिसका सेंसर मॉडल IMX596 है. फ्रंट कैमरा से 1080p की विडियो रिकॉर्डिंग 30/60fps पर एवं 720p की विडियो 120fps पर किया जा सकता है.
पोको F4 GT 5G प्रोसेसर
इस फोन में एक बहुत ही पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 का इस्तेमाल किया गया है जो एक Octa-Core प्रोसेसर है. यह 4nm की फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बना हुआ एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है. इसक 1 कोर Cortex-X2 @3.0 GHz पर, 3 कोर Cortex-A710 @2.5 GHz पर एवं 4 कोर Cortex-A510 @1.8GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है. इस प्रोसेसर के साथ Adreno 730 GPU का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ अन्य फीचर की बात करें तो LiquidCool Technology 3.0 एवं 7th जेनरेशन Qualcomm AI इंजन का उपयोग किया गया है.
पोको F4 GT 5G बैटरी एवं चार्जर
इस फोन में 4700mAh की बैटरी इस्तेमाल की गयी है जिसे चार्ज करने के लिए 120W का हाइपर चार्जर उपलब्ध कराया गया है. यह एक फ़ास्ट चार्जिंग सलूशन है जिसमे ड्यूल चार्ज डंप, ड्यूल सेल बैटरी एवं मल्टी वाइंडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. बैटरी को 100% चार्ज करने के लिए सिर्फ 17 मिनट का समय लगता है. यदि आप किसी हैवी गेम खेलते वक्त बैटरी चार्ज करते हैं तो 27 मिनट में 100% बैटरी चार्ज हो जाती है.
इसमें स्मार्ट चार्जिंग सलूशन भी देखनो को मिलता है. बैटरी Life को बढ़ाने के लिए poco f4 gt फोन आपके रात में चार्ज करने की रूटीन को सिख सकता है, एवं आपके के सोते वक्त सिर्फ बैटरी को 80% चार्ज करता हा एवं आपके दिन शुरू करने से पहले यह बैटरी को 100% चार्ज कर देता है.
पोको F4 GT 5G खास फीचर
- साइड फिंगर प्रिंट एवं AI फेस अनलॉक
- ड्यूल (5G+5G) नेटवर्क सपोर्ट
- ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6E का सपोर्ट है.
- GPS के रूप में Glonass, Galileo, BeiDou उपलब्ध है.
- LPDDR5 रैम जो 94% फास्टर एक्सेस स्पीड प्रोवाइड कराता है.
- मल्टी लिंक 5.0 टेक्नोलॉजी जो नेटवर्क को फ़ास्ट एवं स्टेबल रखता है.
- UFS 3.1 स्टोरेज टाइप जो 116% फास्टर ROM एक्सेस कराता है.
- लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी 3.0 मल्टी लेयर कुलिंग सलूशन
पोको F4 GT 5G प्राइस इन इंडिया
Poco F4 GT की इंडिया में फ्लिप्कार्ट अथवा अमेज़न प्राइस की बात करें तो अभी यह फोन दोनों ही वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है. शायद कुछ दिनों में यह इंडिया में उपलब्ध हो सकता है.